भवन का निर्माण करने से पूर्व प्रस्तावित भवन का मानचित्र अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैयार कराना अनिवार्य होना चाहिए और भवन निर्माण में ढांचागत सुरक्षा का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होता है। भवन निर्माण अग्नि दक्षता (Fire Efficient) होना चाहिए। भवन निर्माण करते समय अग्नि दक्षता का उचित मानक के अनुरूप होना चाहिए।
भवन के ढांचे के निर्माण में बीम, कॉलम, लिन्टर, मोटाई, फ्लोर, रूफ, छत का भार सहन करने वाली दीवारें, कमरों को विभाजित करते समय कॉरिडोर, दरवाजे, एक्सटर्नल स्टेयर केस, फायर एस्केप, ट्रैवलिंग डिस्टेंस एवं पलायन मार्गों का विशेष ध्यान देना जरूरी है और लोहा के ढांचे को हमेशा सीमेन्ट, बालू, गिट्टी जैसे तत्वों के उचित मानक के अनुरूप मिश्रण बनाकर ढकना और अग्निरोधक मैटेरियल का प्रयोग करना अनिवार्य है जिससे भवन ढांचागत सुरक्षित रहे।